अपना राज्य चुनें
हिमंत बिस्वा सरमा ने शुभेंदु को गले लगाकर पूछा किसके आएंगे बुरे दिन ?
ताजा खबरें 9 1 day ago

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच हुई एक दोस्ताना मुलाकात और सोशल मीडिया पर हुए मजाकिया बातचीत ने पूरे देश का ध्यान खींच लिया है. यह तस्वीर 12 मई को असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सामने आई. इस खास मौके पर कई बड़े नेता मौजूद थे. समारोह के दौरान सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दो तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में वह शुभेंदु अधिकारी को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे थे. इन तस्वीरों के साथ हिमंत सरमा ने लिखा कि बुरे दिन….(आप जानते हैं कौन) और साथ में शुभेंदु अधिकारी को टैग किया. इसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने भी तुरंत जवाब दिया. उन्होंने लिखा कि मुझे लगता है इस बात का अंदाज़ा लगाने के लिए कोई इनाम नहीं होगा.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...