अपना राज्य चुनें
राशिद खान को 2 देशों से नागरिता का ऑफर, भारत भी शामिल, खुद खोला बड़ा राज
स्पोर्ट्स 1 2 minutes ago

राशिद खान को 2 देशों से नागरिता का ऑफर, भारत भी शामिल, खुद खोला बड़ा राज
अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान दुनियाभर में अपने खेल को लेकर जाने जाते हैं. राशिद की फिरकी और तूफानी बैटिंग का हर कोई मुरीद है. उनके नाम कई रिकॉर्ड्स हैं और बड़ी-बड़ी टीमों के छक्के छुड़ा देते हैं. राशिद ने अब राज खोला है कि उन्हें दो देशों से नागरिता के ऑफर भी मिले. उनकी ये लाइन चर्चा में है क्योंकि इस लिस्ट में भारत का भी नाम है. एक नई किताब के लेखक को उन्होंने इस बारे में बताया था और उस किताब में इस किस्से का जिक्र है. नई किताब के अनुसार, राशिद खान से दो देशों ने संपर्क किया था, जिनमें एक भारत जबकि दूसरा ऑस्ट्रेलिया था. उन्होंने अपनी टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका देने का प्रस्ताव भी रखा था, लेकिन राशिद ने इन्हें ठुकरा दिया और अफगानिस्तान को प्राथमिकता दी. सोमवार को रिलीज होने वाली किताब ‘राशिद खान: फ्रॉम स्ट्रीट्स टू स्टारडम’ में, राशिद ने लेखक मोहम्मद हांद जाफर को बताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया, दोनों ने ही उन्हें ऐसे प्रस्ताव दिए थे.
.
.
समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, किताब में खान के हवाले से कहा गया है, ‘मुझे ऑस्ट्रेलिया और भारत, दोनों से ही ऐसे प्रस्ताव (नागरिकता और खेलने के) मिले थे. लेकिन मैंने उनसे कहा, ‘अगर मैं अपने देश के लिए नहीं खेलूंगा तो मैं किसी और देश के लिए भी नहीं खेलूंगा.’ हालांकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रस्ताव के बारे में विस्तार से बात नहीं की. 27 वर्षीय खिलाड़ी ने 2023 IPL सीजन के दौरान भारत की ओर से आए ऑफर के बारे में बताया. राशिद, जो IPL में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं. उन्होंने बताया कि टीम के एक अधिकारी ने उनसे कहा कि ‘BCCI के एक उच्च-अधिकारी’ उनसे मिलना चाहते हैं. मैं वहां गया और उनसे मिला, हमने बातचीत शुरू की और उन्होंने कहा ‘आपके देश (अफगानिस्तान) के हालात बहुत खराब हैं. भारत आकर यहीं बस जाओ. हम तुम्हें भारतीय दस्तावेज देंगे, यहीं रहो, यहीं क्रिकेट खेलो.’ उनकी बातें सुनकर मैं हैरान रह गया और मुझे समझ नहीं आया कि इसका क्या जवाब दूं.’ खान ने आगे बताया, ‘लेकिन मैं मुस्कुराया और कहा, ‘आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं अपने देश, अफगानिस्तान के लिए ही खेल रहा हूं.’

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...