भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर रूसी तेल को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर मॉस्को का दो टूक जवाब सामने आया है. रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने बुधवार (4 फरवरी 2026) को कहा कि भारत किसी भी देश से कच्चा तेल खरीदने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने एक सवाल के जवाब में कहा, “हम और अन्य अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा विशेषज्ञ इस बात से भली-भांति परिचित हैं कि रूस, भारत को तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति करने वाला एकमात्र देश नहीं है. भारत हमेशा से अन्य देशों से भी ये उत्पाद खरीदता रहा है, इसलिए हमें इसमें कुछ भी नया नजर नहीं आता”
“Moscow has given a blunt response to Donald Trump’s statement regarding Russian oil in the context of the India–US trade deal. On Wednesday (February 4, 2026), the Kremlin said that India is completely free to purchase crude oil from any country.”
खबरें और भी हैं...