आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। Kolkata Knight Riders और Punjab Kings के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा था, लेकिन सिर्फ 22 गेंदों के बाद ही खेल रोकना पड़ा।
टॉस जीतकर केकेआर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। फिन एलन जल्दी आउट हो गए, वहीं कैमरून ग्रीन भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। इसके बाद अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने पारी संभालने की कोशिश की।
हालांकि चौथे ओवर में बारिश ने खेल में खलल डाल दिया। रात करीब 10:30 बजे बारिश थम गई, लेकिन गीले मैदान के कारण अंपायर्स ने मैच रद्द करने का फैसला लिया।
मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। पंजाब किंग्स अब 5 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है, जबकि केकेआर को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है।
बारिश ने एक बार फिर क्रिकेट फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
खबरें और भी हैं...