अपना राज्य चुनें
फर्जी पासपोर्ट मामले में दूसरा अफगानी गिरफ़्तार
देश 36 9 months ago

जबलपुर के फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाने वाले एक और अफगानी को एटीएस ने पकड़ा है। आरोपी का नाम अकबर है, जो 20 साल पहले अफगानिस्तान से भारत आया था। फ़िलहाल वो बंगाल में रह रहा था। संडे को एटीएस की टीम कोलकाता से जबलपुर ले आई। कोर्ट के आदेश पर सेंट्रल जेल भेज दिया गया। ये फर्जी पासपोर्ट मामले में दूसरा अफगानी है जो पकड़ा गया है। तीन दिन पहले सोहबत खान को एटीएस ने पकड़ा था, जिसकी पूछताछ में अकबर का नाम सामने आया था।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...