प्रत्येक मंगलवार को लगने वाली जनसुनवाई इस बार इंदौर नगर निगम कार्यालय निगम कमिश्नर क्षितिज सिंगला सहित निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शहर वासियों की समस्याएं सुनी, निगम कमिश्नर क्षितिज सिंगला ने बताया कि आज की जनसुनवाई में विभिन्न तरह की समस्याएं देकर जैसे पानी की समस्या, अतिक्रमण, निगम की विभिन्न योजनाओं सहित कई तरह के आवेदन प्राप्त हुए हैं जिन पर निगम अधिकारी द्वारा सुनवाई करते हुए निराकरण किया जा रहे हैं। वही निगम कमिश्नर के मुताबिक एनसीसी के कुछ लोग पानी की समस्या लेकर आवेदन करने पहुंचे थे इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के निर्देशों के मुताबिक आमजन की समस्याओं का आधार निराकरण निगम के द्वारा किया जाता है।
खबरें और भी हैं...