अपना राज्य चुनें
इंदौर के 30 अस्पताल समेत MP के 126 अस्पतालों की आयुष्मान मान्यता खत्म
देश 15 2 weeks ago

इंदौर के 30 अस्पताल समेत MP के 126 अस्पतालों की आयुष्मान मान्यता खत्म, फ्री इलाज बंद, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी 😱🚨

मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 126 अस्पतालों की मान्यता खत्म कर दी है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में यह कदम उन अस्पतालों पर उठाया गया है, जिन्होंने NABH सर्टिफिकेट की जानकारी तय समय में नहीं दी।

आयुष्मान कार्यालय ने पहले अस्पतालों को नोटिस देकर मौका दिया था, लेकिन इन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। रविवार 12 बजे इन अस्पतालों को नोटिस देकर जानकारी दी जाएगी। अब इन अस्पतालों में आयुष्मान के तहत मुफ्त इलाज नहीं मिलेगा।

4 शहरों में 398 में से 126 अस्पताल प्रभावित

प्रदेश के चार बड़े शहरों—भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में कुल 398 अस्पताल योजना से जुड़े हैं। इनमें से 126 अस्पताल NABH सर्टिफिकेट की जानकारी नहीं दे सके, जिस कारण उन पर कार्रवाई हुई। इनमें भोपाल के 51, इंदौर-30, ग्वालियर-33 और जबलपुर के 12 अस्पताल शामिल हैं।

आयुष्मान भारत मध्यप्रदेश के CEO डॉ. योगेश भरसट ने कहा, “यह कदम अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए उठाया गया है। नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है, ताकि मरीजों को सुरक्षित और बेहतर इलाज मिल सके।”

इंतौर के अस्पताल (Hospitals of Indore)

बारोद हॉस्पिटल (Barod Hospital)

बंथिया हॉस्पिटल (Banthia Hospital)

यूनिक सुपरस्पेशियलिटी सेंटर नीमा हॉस्पिटल्स प्रा. लि. (Unique Superspeciality Centre Neema Hospitals Pvt. Ltd.)

सलूजा आई केयर सेंटर (Saluja Eye Care Center)

नारायणी हॉस्पिटल (Narayani Hospital)

गुरुजी सेवा न्यास (Guruji Seva Nyas)

चोइथराम नेत्रालय (Choithram Netralaya)

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजी (इंतौर कैंसर फाउंडेशन ट्रस्ट) [Indian Institute of Head and Neck Oncology (Indore Cancer Foundation Trust)]

चरक हॉस्पिटल प्रा. लि. (Charak Hospital Pvt. Ltd.)

वेदांत हॉस्पिटल (Vedant Hospital)

संकरा आई सेंटर (Sankara Eye Centre)

पीएटी हॉस्पिटल (PAT Hospital)

खंडेलवाल हॉस्पिटल (Khandelwal Hospital)

लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल (Laxmi Memorial Hospital)

एसएमएस एनर्जी हॉस्पिटल (SMS Energy Hospital)

अरिहंत हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (Arihant Hospital & Research Centre)

मोहक हाईटेक स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (Mohak Hi-Tech Speciality Hospital)

शीफा मेडिकल सेंटर (Shifa Medical Center)

गीता भवन हॉस्पिटल (Gita Bhawan Hospital)

सेवाकुंज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (Sevakunj Hospital & Research Centre)

गेटवेल हॉस्पिटल (Getwell Hospital)

न्यू इंदौर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (New Indore Super Speciality Hospital)

मेडिस्ता हॉस्पिटल (Medista Hospital)

प्रमिला हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर (Pramila Hospital & IVF Centre)

एमएम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (MM Hospital & Research Centre)

दर्श हॉस्पिटल (Darsh Hospital)

भंडारी हॉस्पिटल (Bhandari Hospital)

एसीआई सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल (एशियन कैंसर इंस्टीट्यूट) [ACI Superspeciality Hospital (Asian Cancer Institute)]

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...