भारत के टॉप रेटेड शतरंज खिलाड़ी Arjun Erigaisi को टाटा स्टील मास्टर्स के 10वें राउंड में जर्मनी के Vincent Keymer के खिलाफ अहम मौकों पर संघर्ष करना पड़ा और उन्हें एक और हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ एरिगैसी अब अंक तालिका के निचले हिस्से में पहुंच गए हैं। 10 मुकाबलों में सिर्फ 4 अंकों के साथ उन्हें टूर्नामेंट में बने रहने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
वहीं, विश्व चैंपियन D. Gukesh ने शानदार वापसी करते हुए युवा प्रतिभा Yagiz Kaan Erdogmus के खिलाफ एंडगेम में मास्टरक्लास पेश की। काले मोहरों से खेलते हुए गुकेश ने एक और सधी हुई जीत दर्ज की और 10 में से 5 अंकों तक पहुंच गए। हालांकि, विश्व चैंपियन के तौर पर अपनी पूरी छाप छोड़ने के लिए उन्हें अंतिम तीन राउंड में असाधारण प्रदर्शन करना होगा।
एरिगैसी की हार का कारण क्लोज़्ड रूय लोपेज़ में की गई एक पोज़िशनल गलती रही, जिसे कीमर ने तुरंत भुना लिया। इसके बाद जर्मन खिलाड़ी ने मैच पर पूरी पकड़ बनाए रखी।
अन्य मुकाबलों में R. Praggnanandhaa ने Hans Moke Niemann के खिलाफ फ्रेंच डिफेंस में खेला गया मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त किया। यह मैच ज्यादा जटिल नहीं रहा और दोनों खिलाड़ियों ने एंडगेम तक पहुंचते-पहुंचते बराबरी पर समझौता किया। प्रगनानंदा का फ्रेंच डिफेंस रूबिनस्टीन वेरिएशन खेलना कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से पहले उनके नए प्रयोगों का संकेत माना जा रहा है।
जर्मनी के Matthias Bluebaum ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए Anish Giri को हराया। वहीं, नीदरलैंड्स के Jorden van Foreest ने Javokhir Sindarov के साथ ड्रॉ खेलते हुए 6 अंकों तक पहुंच बनाए।
खबरें और भी हैं...