सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां प्रेम विवाह के बाद एक नवविवाहित बहू लाखो के जेवर और ₹68 लाख नकद लेकर घर से चली गई। पुलिस ने ससुर की शिकायत पर केस रजिस्टर कर लिया है और अब फरार बहू की तलाश जा रही है, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया।
सीएसओ ओमनी सोनू कुर्मी की मुताबिक, शिकायतकर्ता दिनेश कुमार चौबे (66), साईं बाबा मंदिर के सामने राजकुमारी भवन डुप्लेक्स नंबर 2 के निवासी हैं। उन्हें बताया गया कि उनके बेटे कार्तिकेय चौबे ने पूजा गुर्जर (चौबे) से 13 जून को प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों उनके साथ ही घर में रह रहे हैं।
चौबे ने जबलपुर के कचनार कैसलिया क्षेत्र में एक डुप्लेक्स लेने के लिए ₹52.5 लाख की डील की थी, और फर्नीचर के लिए ₹10 लाख अलग से देने थे। अपनी बचत और रिश्ते को उधार लेकर ₹68.5 लाख जमा किए थे, जिसे उन्होंने अपनी बहू पूजा को दिया था सुरक्षित रखने के लिए। उसमें ₹13 लाख के पुश्तैनी और शादी के समय सोने के गहने भी शामिल थे।
पूजा ने सब कुछ अपने कमरे के पलंग के बॉक्स में रख दिया था। जब दिनेश चौबे को पैसे की जरूरत पड़ी, तो उन्हें अपने बेटे के साथ जाके बॉक्स खोला, तो पैसा और जेवर सब गायब था! उन्हें अपनी पत्नी वीना चौबे और बेटे से पूछा, पर किसी को कुछ पता नहीं था।
21 जुलाई को पूजा घर से चली गई थी और तब से उसका कोई पता नहीं चल सका। कुल ₹68.5 लाख कैश और जेवर लेकर वो निकल गई है।
पुलिस ने पूजा गुर्जर चौबे के खिलाफ धारा 316(2) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। लेकिन अब तक फरार बहू का कोई सुराग नहीं मिला है।
खबरें और भी हैं...