अपना राज्य चुनें
गुवाहाटी में बारिश के बीच राजस्थान की धमाकेदार जीत, मुंबई को 27 रनों से हराया
ताजा खबरें 12 2 weeks ago

गुवाहाटी में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में Rajasthan Royals ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai Indians को 27 रनों से हरा दिया। बारिश के कारण मैच को 11-11 ओवर का कर दिया गया और करीब ढाई घंटे की देरी से मुकाबला शुरू हुआ।

टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन यह निर्णय टीम पर भारी पड़ गया। राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी और Yashasvi Jaiswal ने धमाकेदार शुरुआत की। यशस्वी ने पहले ही ओवर में दीपक चाहर को 22 रन जड़ दिए, जिससे टीम ने सिर्फ तीन ओवर में 50 का आंकड़ा पार कर लिया।

वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 39 रनों की तेज पारी खेली, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। राजस्थान ने निर्धारित 11 ओवर में 151 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने रेयान रिकेल्टन को आउट कर दिया। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा।

Rohit Sharma, Suryakumar Yadav और Hardik Pandya जैसे बड़े बल्लेबाज भी जल्दी पवेलियन लौट गए, जिससे टीम दबाव में आ गई।

अंत में राजस्थान रॉयल्स ने यह मुकाबला 27 रनों से जीत लिया। बारिश के बावजूद टीम का यह प्रदर्शन फैंस के लिए यादगार बन गया।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...