डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है. उसके लिए 40 दिनों की पैरोल मंजूर हुई है. पैरोल मंजूर होने के बाद वो मंगलवार सुबह सख्त पुलिस सुरक्षा में रोहतक की सुनारिया जेल से सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय के लिए रवाना हुआ. यह उसकी 14वीं बार जेल से अस्थायी रिहाई है. इससे पहले, 9 अप्रैल 2025 को उसे 21 दिन की फरलो दी गई थी. गुरमीत राम रहीम दो साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है.
गुरमीत की रिहाई का समय भी हमेशा से चर्चा का विषय रहा है. उसकी पैरोल अक्सर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में होने वाले विधानसभा या स्थानीय निकाय चुनावों के साथ मेल खाती रही है.
खबरें और भी हैं...