अपना राज्य चुनें
‘उदयपुर फाइल्स’ को लेकर बढ़ा विवाद, उठी फिल्म पर बैन की मांग, विधानसभा में भी उठा मुद्दा!
बॉलीवुड 65 9 months ago

‘उदयपुर फाइल्स’ को लेकर बढ़ा विवाद, उठी फिल्म पर बैन की मांग, विधानसभा में भी उठा मुद्दा
राजस्थान के चर्चित कन्हैया लाल टेलर मर्डर केस पर बनी फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को लेकर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग जोर पकड़ रही है। ये फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होने वाली है और कई संगठन इसकी रिलीज के खिलाफ हैं। पिछले दिनों जमीयत उलेमा ए हिंद और जमाअत ए इस्लामी ने फिल्म पर पाबंदी की मांग उठाई थी और अब समाजवादी पार्टी ने भी इस पर आपत्ति जाहिर की है। महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य अबू आजमी ने विधानसभा में ‘उदयपुर फाइल्स’ का मुद्दा उठाया और तत्काल फिल्म पर रोक लगाए जाने की डिमांड की।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...