बॉलीवुड अभिनेत्री Hansika Motwani ने अपनी पूर्व भाभी और टीवी एक्ट्रेस Muskan Nancy James के खिलाफ मुंबई सेशंस कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इस केस में हंसिका ने ₹2 करोड़ के हर्जाने की मांग की है।
यह मामला घरेलू हिंसा के आरोपों को लेकर सामने आया है। मुस्कान जेम्स ने हंसिका और उनके भाई Prashant Motwani पर क्रूरता और उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। हालांकि, हंसिका ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
हंसिका मोटवानी की ओर से यह केस उनके वकील अदनान शेख के माध्यम से दायर किया गया है। याचिका में कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि मुस्कान जेम्स भविष्य में उनके खिलाफ कोई भी बयान न दें और सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
इसके साथ ही हंसिका ने दावा किया है कि मुस्कान ने ₹27 लाख का कर्ज लिया था, जिसे अब तक वापस नहीं किया गया। आरोप है कि इस भुगतान से बचने के लिए ही उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए।
इससे पहले मुस्कान जेम्स ने एफआईआर दर्ज कराते हुए हंसिका और उनके भाई पर घरेलू हिंसा और शादी में हस्तक्षेप करने के आरोप लगाए थे।
हंसिका मोटवानी की निजी जिंदगी भी चर्चा में है। उनकी शादी Sohael Khaturiya से दिसंबर 2022 में हुई थी, लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों जुलाई 2024 से अलग रह रहे हैं और आपसी सहमति से तलाक की प्रक्रिया जारी है।
यह मामला जल्द ही मुंबई के दिंडोशी सेशंस कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...