इंदौर में अब रोजाना 3 घंटे बत्ती रहेगी गुल…
वैसे तो अघोषित बिजली कटौती से गर्मी के दिनों में जनता परेशान है ही, वहीं अब प्री मानसून मेंटेनेंस के नाम पर भी इंदौर के अलग-अलग क्षेत्रों में रोजाना 3 घंटे बत्ती गुल रखी जाएगी… यह शटडाउन सुबह 6 से 9 के बीच रहेगा… बिजली अधिकारी अपने अधिनस्थों में करंट दौड़ाते हुए यह भी हिदायत दे रहे हैं कि उपभोक्ताओं को इसकी सूचना व्हाट्सअप ग्रुप से दी जाए… उधर, सवाल यह भी उठा कि ऐसे उपभोक्ता सीमित ही हैं जो व्हाट्सअप का उपयोग करते हैं… ऐसे में वे उपभोक्ता बत्ती गुल रहने की जानकारी से वंचित रह सकते हैं… इस बारे में मांग है कि जानकारी पहुंचाने के अन्य विकल्पों पर भी विचार हो..!
खबरें और भी हैं...