अपना राज्य चुनें
अभिषेक शर्मा को लोग भूल जाएंगे…’, वैभव सूर्यवंशी का फैन बना पाकिस्तानी क्रिकेटर,
ताजा खबरें 13 7 days ago

अभिषेक शर्मा को लोग भूल जाएंगे…’, वैभव सूर्यवंशी का फैन बना पाकिस्तानी क्रिकेटर, किया बड़ा दावा

राजस्थान रॉयल्स (RR) के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में अपनी बैटिंग से ऐसा प्रभाव छोड़ा है, जिसके चलते पाकिस्तान खिलाड़ी भी उनके मुरीद हो गए हैं. वैभव ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मुकाबले में 8 चौके और सात छक्के की मदद से सिर्फ 26 गेंदों में 78 रन ठोक दिए.

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज तनवीर अहमद ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बेहद बड़ा बयान दिया है, जिसने नई बहस छेड़ दी है. एक टीवी शो में तनवीर अहमद ने कहा, ‘जब वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए खेलेंगे, तो लोग अभिषेक शर्मा को भूल जाएंगे. जब दोनों साथ बल्लेबाज़ी करेंगे, तो अभिषेक कहीं भी करीब नहीं दिखेंगे.’

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...