यूपी बोर्ड का गणित कहें या संयोग लेकिन एक स्कूल की 44 छात्राओं के गणित में बराबर अंक आने से हर कोई हैरान है। ऐसा प्रतीत होता है कि परीक्षक गहनता से मूल्यांकन करने के बजाय एक जैसे अंक देता चला गया। भला सभी बेटियों की गणित में बौद्धिक क्षमता कैसे हो सकती है…।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत में हाईस्कूल में 174 छात्राओं ने हाईस्कूल की परीक्षा दी। इनमें से 44 छात्राओं के पास गणित विषय है। गुरुवार शाम जैसे ही परिणाम घोषित हुआ वैसे ही कॉलेज स्टाफ ने बोर्ड की साइट से परीक्षा परिणाम डाउनलोड किया।
परीक्षा परिणाम आता गया और प्रधानाचार्य तथा अन्य स्टाफ की हैरानी बढ़ती गई, क्योंकि हर छात्रा के गणित में एक जैसे अंक आए। इन 44 छात्राओं के लिखित परीक्षा में 70 में से 23-23 अंक मार्कशीट पर अंकित मिले। आंतरिक मूल्यांकन में 30-30 अंक पहले ही कॉलेज की ओर से दिए गए थे।

खबरें और भी हैं...