टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी Trent Limited के शेयरों में मंगलवार को भारी बिकवाली देखी गई। दिसंबर तिमाही (Q3FY26) के नतीजों के बाद शेयर 8.3% तक गिरकर ₹4,060.65 पर आ गया, जिससे निवेशकों के ₹13,000 करोड़ डूब गए।
गिरावट के मुख्य कारण:
ग्रोथ में सुस्ती: दिसंबर तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 17% रही, जो पिछले सालों (38% CAGR) के मुकाबले काफी कम है।
प्रति स्टोर कमाई में कमी: तेजी से नए स्टोर (Zudio और Westside) खोलने के कारण ‘प्रति स्क्वायर फुट सेल्स’ में गिरावट आई है।
मार्जिन पर दबाव: स्टोर विस्तार के कारण कंपनी के मुनाफे (Margin) पर असर पड़ने की आशंका से बाजार डरा हुआ है।
क्या करें निवेशक? Trent का शेयर 2025 में अब तक 41% टूट चुका है। जानकारों का मानना है कि यह गिरावट बिजनेस खराब होने की वजह से नहीं, बल्कि बाजार की ऊंची उम्मीदों के कारण आई है। Morgan Stanley ने अब भी ₹5,456 का टारगेट दिया है, जबकि UBS ने इसे ₹6,200 तक जाने का अनुमान लगाया है।
खबरें और भी हैं...