मार्केट खुलते ही शेयर बाजार
में भारी गिरावट
दुनिया भर के बाजारों में मचे हाहाकार का असर अब भारतीय शेयर बाजार तक पहुंच गई है. सोमवार सुबह बाजार खुलते ही बाजार पर कोहराम मच गया. सेंसेक्स और निफ्टी ताश के पत्तों की तरह ढह गए, जिससे निवेशकों के अरबों रुपये पल भर में साफ हो गए.हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत बेहद खराब रही. सुबह 9:16 बजे तक BSE सेंसेक्स 1,474.56 अंक (1.98%) की भारी गिरावट के साथ 73,058.40 के स्तर पर आ गया. वहीं, निफ्टी 50 भी 433.70 अंक (1.88%) टूटकर 22,680.80 पर पहुंच गया. बाजार खुलने के चंद मिनटों के भीतर ही आई इस सुनामी से हर तरफ लाल निशान नजर आ रहा है.
मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के खतरों और कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों ने भारतीय निवेशकों को बड़ा झटका दिया है.
इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा गिरावट
बाजार खुलते ही निफ्टी के दिग्गज शेयरों में भारी बिकवाली शुरू हो गई. Hindalco, Tata Steel, SBI, M&M और HDFC Bank आज के सबसे बड़े लूजर्स में शामिल हैं. इन बड़े शेयरों के गिरने से सेंसेक्स और निफ्टी पर दबाव और बढ़ गया है. दूसरी तरफ, इस गिरावट के बावजूद Max Healthcare और ONGC जैसे गिने-चुने शेयरों में मामूली बढ़त देखी जा रही है.
सभी सेक्टर्स लाल निशान में, मिडकैप-स्मॉलकैप भी टूटे
आज बाजार में चौतरफा बिकवाली का माहौल है. ऑटो, मीडिया, बैंक, मेटल और PSU बैंक जैसे सभी सेक्टोरल इंडेक्स 2-2% तक नीचे ट्रेड कर रहे हैं. इतना ही नहीं, छोटे और मझोले शेयरों का हाल भी बुरा है. Nifty Midcap और Smallcap इंडेक्स में भी 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है.
The stock market saw a sharp drop as soon as the market opened.
Follow @rjbnewslive on Instagram for breaking news, politics, business, sports, international updates and more
खबरें और भी हैं...