अपना राज्य चुनें
Oracle ने Hilary Maxson को बनाया नया CFO, AI निवेश के बीच बड़ी जिम्मेदारी
ताजा खबरें 28 2 weeks ago

अमेरिकी आईटी कंपनी Oracle Corporation ने हाल ही में बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद हिलेरी मैक्सन को अपना नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है। कंपनी इस समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश कर रही है और बढ़ते कर्ज के बीच यह नियुक्ति काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

हिलेरी मैक्सन इससे पहले Schneider Electric में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और ग्रुप CFO के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने 6 अप्रैल 2026 से Oracle में अपनी नई भूमिका संभाल ली है और सीधे CEO क्ले मैगौर्क को रिपोर्ट करेंगी।

CEO क्ले मैगौर्क ने कहा कि मैक्सन का अनुभव इंडस्ट्रियल, इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सेक्टर में काफी मजबूत रहा है, जहां पूंजी प्रबंधन और निष्पादन बेहद अहम होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी उनके नेतृत्व में आगे बढ़ने को लेकर उत्साहित है।

हिलेरी मैक्सन ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि वह इस महत्वपूर्ण समय पर कंपनी से जुड़कर खुश हैं और दीर्घकालिक ग्रोथ को मजबूत वैल्यू में बदलने पर काम करेंगी।

सैलरी और स्टॉक पैकेज:
मैक्सन को सालाना 9.5 लाख डॉलर (करीब 8.83 करोड़ रुपये) बेस सैलरी मिलेगी। इसके अलावा, परफॉर्मेंस के आधार पर उन्हें 25 लाख डॉलर (करीब 23.26 करोड़ रुपये) तक का बोनस मिल सकता है। कंपनी उनके रिलोकेशन पर 2.5 लाख डॉलर तक खर्च करेगी।

इसके साथ ही उन्हें 26 मिलियन डॉलर (करीब 246.6 करोड़ रुपये) का स्टॉक पैकेज भी मिलेगा, जिसमें 80% समय के साथ और 20% प्रदर्शन के आधार पर दिया जाएगा।

लीडरशिप में बदलाव:
मैक्सन CFO के साथ-साथ प्रिंसिपल फाइनेंशियल ऑफिसर की भूमिका भी निभाएंगी। वहीं, डगलस केहरिंग अब इस पद से हटकर कंपनी की रणनीतिक पहलों पर ध्यान देंगे।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...