gtag('config', 'AW-17860304506'); IT सेक्टर में भूचाल; Cognizant में 15,000 नौकरियों पर संकट, भारतीय कर्मचारियों पर सबसे बड़ा खतरा! - R J News
अपना राज्य चुनें
IT सेक्टर में भूचाल; Cognizant में 15,000 नौकरियों पर संकट, भारतीय कर्मचारियों पर सबसे बड़ा खतरा!
देश 4 2 hours ago

IT सेक्टर में भूचाल; Cognizant में 15,000 नौकरियों पर संकट, भारतीय कर्मचारियों पर सबसे बड़ा खतरा!

छंटनी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ग्लोबल आईटी सेक्टर में एक बार फिर बड़ी छंटनी की खबर सामने आई है. दिग्गज आईटी कंपनी Cognizant अपने कारोबार को रीस्ट्रक्चरिंग करने के तहत बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की संख्या घटाने की योजना बना रही है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी दुनिया भर में करीब 12,000 से 15,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है. इसमें भारतीय कर्मचारियों पर सबसे ज्यादा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, Cognizant अपने ऑपरेशन्स को अधिक कुशल और लागत-प्रभावी बनाने के लिए बड़े स्तर पर रीस्ट्रक्चरिंग (पुनर्गठन) कर रही है. इसी के तहत कंपनी गैर-जरूरी खर्च कम करने और नई टेक्नोलॉजी में निवेश बढ़ाने के लिए कर्मचारियों की संख्या घटाने पर विचार कर रही है. आईटी इंडस्ट्री में धीमी डिमांड और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते कंपनियां अपने बिजनेस मॉडल में बदलाव कर रही हैं. इसका सीधा असर कर्मचारियों पर पड़ रहा है.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...