अपना राज्य चुनें
Dubai दौरे के तीसरे दिन CM Mohan Yadav ने निवेशकों से की मुलाकात, ₹53,000 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव
विदेश 12 2 days ago

Madhya Pradesh के मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav के Dubai दौरे के तीसरे दिन राज्य में वैश्विक निवेश आकर्षित करने पर फोकस रहा। मुख्यमंत्री ने Green Energy, AI, Data Centres, Logistics, Healthcare, Education, Manufacturing और Urban Development समेत कई क्षेत्रों के निवेशकों और उद्योग समूहों के साथ बैठकें कीं।

One-to-One बैठकों में ₹53,000 करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने कई वैश्विक निवेशकों और उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों के साथ One-to-One Meetings कीं। इन बैठकों के दौरान Madhya Pradesh में बड़े निवेश प्रस्ताव सामने आए।

Rana Holdings Limited ने राज्य में करीब ₹35,200 करोड़ के संभावित निवेश की रुचि दिखाई। प्रस्ताव में 2,000 MW Solar Energy Portfolio, 200 MW Green Hydrogen Plant, 50 MW AI और Computing Data Centre को बढ़ाकर 200 MW करने, Critical Minerals Recovery और Recycling Complex तथा Smart Manufacturing Hub जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

वहीं NIDI Services DMCC/SCNELL की ओर से करीब ₹18,000 करोड़ के निवेश से 50 MW AI Factory और Sovereign AI Factory स्थापित करने का प्रस्ताव सामने आया है। इसे भविष्य में 100 MW से अधिक तक विस्तार देने की संभावना बताई गई है।

Education और Healthcare में भी निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने GEMS Education के Chairman Sunny Varkey के साथ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप K-12 Schools, Teacher Training, EdTech Initiatives और Future-Ready Education Campuses को लेकर चर्चा की।

वहीं PureHealth के प्रतिनिधियों के साथ Multispecialty Hospitals, Digital Health, Telemedicine और Medical तथा Nursing Education में निवेश के अवसरों पर बातचीत हुई।

Sharaf Group के साथ Multimodal Logistics Parks, Warehousing, Cold Chain, Supply Chain, Tourism और Hospitality में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। Choithrams के साथ Food Processing, Agricultural Produce Procurement, Retail और Cold Chain Infrastructure को लेकर बातचीत हुई।

DP World के साथ Logistics Hub पर चर्चा

मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने DP World के CEO Rizwan Soomar के साथ Powarkheda Logistics Composite Hub, Multimodal Logistics और Export Promotion पर चर्चा की। बैठक में Madhya Pradesh को Global Supply Chains से जोड़ने के अवसरों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इसके अलावा Diamond Processing, Gems and Jewellery Manufacturing, Film, Animation, VFX, Gaming, Digital Content Production और Visa Services जैसे क्षेत्रों में भी निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

Sharjah Chamber के साथ व्यापार और निवेश पर बातचीत

CM Mohan Yadav ने Sharjah Chamber of Commerce and Industry के Chairman Abdullah Sultan Al Owais से मुलाकात की। दोनों पक्षों के बीच Trade, Investment, Technology, SME Partnerships, Logistics, Food Processing, Textiles, Pharmaceuticals, Tourism और Renewable Energy के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने Sharjah के निवेशकों को Madhya Pradesh में निवेश करने और GIS-2027 में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

BEEAH से Waste Management और Green Energy पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने Sharjah में BEEAH के मुख्यालय और Sustainability Facilities का दौरा किया। Group CEO और Vice Chairman Khalid Al Huraimel के साथ Waste-to-Energy, Solid Waste Management, Circular Economy, Smart Cities और Green Energy जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने BEEAH को Madhya Pradesh के Urban Sanitation और Energy Projects में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया।

Emaar Group को भी निवेश का न्योता

CM Mohan Yadav ने Emaar Properties के Founder और Managing Director Mohamed Alabbar से मुलाकात की। उन्होंने Indore में Emaar Continental City Project का उल्लेख करते हुए Madhya Pradesh में Integrated Mixed-Use Urban Projects, Townships, Hospitality और Urban Development Projects में निवेश का न्योता दिया।

मुख्यमंत्री ने Emaar Group को Indore-Pithampur-Ujjain Development Corridor में निवेश के अवसरों से भी अवगत कराया और GIS-2027 में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

AIM Investment Awards 2026 में MPIDC को सम्मान

Dubai में आयोजित AIM Congress 2026 में Madhya Pradesh Industrial Development Corporation यानी MPIDC को ‘Winner Asia’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान Investment Promotion, Foreign Direct Investment Attraction, Job Creation, Innovation और Sustainable Development के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए दिया गया।

GIS-2027 के लिए निवेशकों को न्योता

Dubai में आयोजित ‘Invest in Madhya Pradesh: Interactive Session’ में UAE के Industrialists, Investors, Business Organisations, IBPC, CII UAE और Indian Diaspora से जुड़े उद्यमियों ने हिस्सा लिया।

CM Mohan Yadav ने Madhya Pradesh की आर्थिक प्रगति, Industrial Infrastructure, Land Availability, Logistics और Investor-Friendly Policies को निवेश के लिए प्रमुख ताकत बताया। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में राज्य को ₹34 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें 30 प्रतिशत से अधिक परियोजनाएं जमीन पर उतर चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी निवेशकों को जनवरी 2027 में Bhopal में होने वाले Global Investors Summit (GIS-2027) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...