Odisha के Balasore जिले के Bhograi इलाके में रहस्यमय तरीके से मिले पांच Orangutans को लेकर Crime Branch की Special Task Force (STF) ने जांच शुरू कर दी है। STF यह पता लगाने में जुटी है कि ये Orangutans कहां से आए और Bhograi तक कैसे पहुंचे।
STF Inspector General Himanshu Lal ने बताया कि पांचों Orangutans के मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई है।
Nandankanan Zoological Park में क्वारंटीन
रेस्क्यू किए गए पांचों Orangutans को Bhubaneswar स्थित Nandankanan Zoological Park लाया गया है। मंगलवार शाम उन्हें चिड़ियाघर की क्वारंटीन सुविधा में रखा गया। यहां पहुंचने के बाद उनका शुरुआती स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है।
वन विभाग और Nandankanan के विशेषज्ञ उनके भोजन, स्वास्थ्य और व्यवहार पर लगातार नजर रख रहे हैं। विशेषज्ञों के आकलन के बाद ही उनके पुनर्वास या आगे की व्यवस्था को लेकर फैसला लिया जाएगा। फिलहाल उन्हें करीब एक महीने तक क्वारंटीन में रखने की उम्मीद है।
तीन Veterinary Doctors और तीन Caretakers तैनात
पांचों Orangutans की देखभाल के लिए विशेष टीम बनाई गई है। उनके लिए तीन Veterinary Doctors और तीन Caretakers को तैनात किया गया है।
संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए इन कर्मचारियों को दूसरे जानवरों के संपर्क में नहीं जाने के निर्देश दिए गए हैं। Caretakers मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर जैसी सावधानियां बरत रहे हैं। जानवरों की देखभाल के बाद उन्हें गर्म पानी से हाथ अच्छी तरह धोने के निर्देश भी दिए गए हैं। रात के समय भी एक विशेष Veterinary Doctor की उपलब्धता सुनिश्चित करने की तैयारी है।
एक साथ रखे गए हैं पांचों Orangutans
अधिकारी पांचों Orangutans को एक साथ रख रहे हैं, क्योंकि वे आपस में काफी जुड़े हुए दिखाई दे रहे हैं और एक-दूसरे से अलग नहीं होना चाहते।
रेस्क्यू और स्थानांतरण के दौरान ये जानवर डरे हुए थे, लेकिन अब नए वातावरण में धीरे-धीरे सहज होते नजर आ रहे हैं। फिलहाल प्राथमिकता उनके स्वास्थ्य को बनाए रखने, व्यवहार पर नजर रखने और क्वारंटीन वातावरण में उन्हें अनुकूल बनाने की है।
Veterinary और Wildlife Experts की विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
खबरें और भी हैं...