ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी Army Secretary Dan Driscoll ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Defense Secretary Pete Hegseth के साथ तनाव के बाद Driscoll ने यह कदम उठाया। White House ने भी उनके इस्तीफे की पुष्टि की है।
Dan Driscoll राष्ट्रपति Donald Trump के रक्षा एजेंडे को आगे बढ़ाने वाले अहम अधिकारियों में शामिल थे। उन्होंने सैन्य अभियानों के दौरान नेतृत्व किया और अमेरिकी सेना में ड्रोन तथा नई तकनीकों के इस्तेमाल पर खास जोर दिया।
इसके अलावा, Russia-Ukraine War को खत्म कराने की कोशिशों में भी Driscoll ने अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान उन्होंने Ukraine के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy से मुलाकात भी की थी।
Driscoll से पहले Navy Secretary John Phelan भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं, Pete Hegseth के कार्यकाल में कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को हटाया गया है।
ऐसे में Driscoll का इस्तीफा अमेरिकी रक्षा तंत्र के भीतर बढ़ते तनाव और नेतृत्व को लेकर नए सवाल खड़े कर रहा है।
खबरें और भी हैं...