नेपाल के नुवाकोट जिले के बेत्रावती इलाके में बाढ़ की तबाही के बीच एक घर से कम से कम 23 शव बरामद किए गए हैं। मंगलवार सुबह राहत और बचाव अभियान के दौरान बाढ़ के मलबे में दबे इस घर से शव मिले। पिछले सप्ताह आई विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल में बड़े पैमाने पर राहत-बचाव अभियान जारी है। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, बेत्रावती के बिदुर नगरपालिका-10 में बाढ़ के मलबे में दबे एक घर के अंदर बड़ी संख्या में शव मिले। नुवाकोट जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस अधीक्षक बिपिन रेग्मी ने भी बड़ी संख्या में शव मिलने की पुष्टि की है। बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित इलाकों में राहत दल लगातार मलबा हटाकर लोगों की तलाश कर रहे हैं। कई क्षेत्रों में भारी नुकसान के चलते बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
खबरें और भी हैं...