अपना राज्य चुनें
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार! ₹2 करोड़ की फिल्म ने कमाए करीब ₹12 करोड़
मनोरंजन 11 2 hours ago

बड़े बजट और बड़े सितारों से सजी फिल्मों के बीच कम बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है। 31 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दो हफ्तों में करीब ₹1.5 करोड़ की कमाई की, लेकिन तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई ने अचानक रफ्तार पकड़ ली। तीसरे सप्ताह में ही फिल्म ने करीब ₹10.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। करीब ₹1.8 से ₹2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ अब लगभग ₹12 करोड़ की कमाई कर चुकी है। पहले दो हफ्तों में धीमी रही कमाई ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन करीब ₹10 लाख का कारोबार किया था। पहले सप्ताह में इसका कलेक्शन ₹1.08 करोड़ रहा, जबकि दूसरे सप्ताह में फिल्म ने करीब ₹40 लाख कमाए। इस तरह दो हफ्तों के बाद फिल्म की कुल कमाई लगभग ₹1.5 करोड़ थी। इसके बाद तीसरे सप्ताह में फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने करीब ₹10.5 करोड़ का कारोबार कर लिया। रिलीज से पहले प्रेमानंद महाराज से ली गई सलाह फिल्म के निर्देशक और लेखक विशाल चतुर्वेदी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद एक प्रोड्यूसर प्रेमानंद महाराज जी से मिलने पहुंचे थे। वहां फिल्म की रिलीज और मुख्य किरदार की लाइफस्टाइल को लेकर सलाह ली गई। निर्देशक के अनुसार, मेन लीड को शाकाहारी भोजन करने और लाइफस्टाइल से जुड़े कुछ नियमों का पालन करने की सलाह दी गई थी। शूटिंग सेट पर भी लागू किए गए नियम मेकर्स ने शूटिंग के दौरान इन नियमों को गंभीरता से लागू किया। निर्देशक के मुताबिक, सेट पर गाली-गलौज और लड़ाई-बहस से बचने के लिए सख्त नियम रखे गए थे। सभी के लिए शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की जाती थी और शराब पर भी रोक थी। शूटिंग की शुरुआत और दिन के समापन पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता था। टीम के मुताबिक, शूटिंग के दौरान किसी तरह की परेशानी आने पर भी पूरी टीम हनुमान चालीसा का पाठ करती थी। प्रमोशन के लिए अनोखा तरीका फिल्म के प्रमोशन के लिए भी मेकर्स ने अलग रणनीति अपनाई। निर्देशक ने बताया कि प्रमोशन के लिए पर्याप्त बजट नहीं था। ऐसे में टीम ने फिल्म के प्रचार को नीम करोली बाबा के संदेश से जोड़ते हुए 8 भंडारों का आयोजन किया। इन आयोजनों के जरिए लोगों तक फिल्म के बारे में जानकारी पहुंचाई गई। फिल्म को CBFC से U सर्टिफिकेट भी मिला। कम बजट की फिल्मों के लिए बढ़ी उम्मीद ‘हनुमान अंश’ की सफलता कम बजट में बनने वाली फिल्मों के लिए उम्मीद बढ़ाती है। फिल्म की तीसरे सप्ताह की कमाई में आया बड़ा उछाल बताता है कि मजबूत कहानी और दर्शकों से जुड़ाव होने पर बिना बड़े सितारों और भारी बजट के भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...