रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 और 10 सितंबर को श्रीलंका के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने को लेकर अहम बातचीत होगी। सूत्रों के मुताबिक, हिंद महासागर क्षेत्र की समुद्री सुरक्षा राजनाथ सिंह के दौरे के एजेंडे में प्रमुख मुद्दों में शामिल होगी। दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और क्षेत्रीय रणनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। दौरे के दौरान राजनाथ सिंह श्रीलंका के राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या और रक्षा मंत्रालय के सचिव एयर वाइस मार्शल (रिटायर्ड) संपथ थुयाकोंथा से भी मुलाकात कर सकते हैं। यह दौरा भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
खबरें और भी हैं...