रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण पार्ट 1’ रिलीज से पहले ही एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही है। फिल्म दुनियाभर में ScreenX फॉर्मेट में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनेगी। इसके साथ ही इसे 4DX फॉर्मेट में भी रिलीज किया जाएगा।
मेकर्स ने इस ग्लोबल रिलीज के लिए CJ 4DPLEX के साथ साझेदारी की है। डील के तहत ‘रामायण पार्ट 1’ को दुनियाभर के करीब 1300 ScreenX और 4DX सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।
फिल्म का पहला पार्ट नवंबर में रिलीज होने की तैयारी में है। भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी इसे बड़े स्तर पर रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।
खबरें और भी हैं...