अपना राज्य चुनें
अजय देवगन शाहरुख खान ओर टाइगर श्रॉफ को नोटिस जारी FDA ने भिजवाया नोटिस विमल इलायची एड मामले में दिया
बॉलीवुड 3 19 hours ago

इलायची के एक विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड के तीन बड़े अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर विज्ञापन में उनकी भूमिका को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। FDA का आरोप है कि विज्ञापन के जरिए प्रतिबंधित पान मसाला का अप्रत्यक्ष या सरोगेट प्रचार हो सकता है। विभाग के मुताबिक, विज्ञापन में इस्तेमाल किए गए ब्रांड नाम, संवाद और प्रस्तुति से ब्रांड को पान मसाला से जोड़ने का संदेश जाता है। महाराष्ट्र में 13 जुलाई 2026 के आदेश के तहत पान मसाला जैसे प्रतिबंधित उत्पादों पर एक साल की रोक लगाई गई है। FDA ने खाद्य सुरक्षा कानून की संबंधित धाराओं का हवाला देते हुए कहा है कि भ्रामक खाद्य विज्ञापन के मामले में 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...