अपना राज्य चुनें
भोपाल में भव्य तिरंगा यात्रा, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ; 2027 को ‘युवा वर्ष’ मनाने का ऐलान
मध्यप्रदेश 11 3 days ago

CM Yogi का बड़ा बयान, बोले 1947 का बंटवारा Congress की कायरता का प्रमाण #cmyogiadityanath

 

भोपाल: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में प्रदेश की भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान हजारों की संख्या में युवा हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। युवाओं ने उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाए।

CM मोहन यादव ने 2027 को ‘युवा वर्ष’ घोषित करने का ऐलान किया

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से देश और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति भारत की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में इस्तेमाल करना जरूरी है।

तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी ने स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्र गौरव का माहौल नजर आया।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...