अपना राज्य चुनें
तिलक वर्मा को मिली साउथ जोन की कमान
स्पोर्ट्स 3 10 hours ago

भारतीय T20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा को घरेलू क्रिकेट के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ी जिम्मेदारी मिली है। आगामी सीजन में वह साउथ जोन की कप्तानी करते नजर आएंगे। सिलेक्टर्स ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला है। टीम के उपकप्तान के रूप में आंध्र के अनुभवी बल्लेबाज रिकी भुई को चुना गया है। दलीप ट्रॉफी का आयोजन 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में किया जाएगा। पिछले संस्करण में साउथ जोन फाइनल तक पहुंचा था, लेकिन खिताबी मुकाबले में उसे सेंट्रल जोन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसी प्रदर्शन के दम पर टीम को इस बार सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...