अपना राज्य चुनें
Commonwealth Games 2026: जैस्मिन लांबोरिया ने दिलाया भारत को 7वां गोल्ड, मेडल टैली में छठे स्थान पर पहुंचा देश
स्पोर्ट्स 4 9 hours ago

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। भारत ने अपना सातवां स्वर्ण पदक जीत लिया है। स्टार मुक्केबाज़ जैस्मिन लांबोरिया ने महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकाएला वॉल्स को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

प्रीति पवार ने भी जीता गोल्ड

इससे पहले महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग में भारतीय मुक्केबाज़ प्रीति पवार ने कनाडा की सवाना डोलमागो को हराकर भारत को एक और स्वर्ण पदक दिलाया था। दोनों भारतीय बॉक्सरों के शानदार प्रदर्शन ने देश का गौरव बढ़ाया।

भारत के खाते में अब 27 पदक

इन जीतों के साथ भारत के खाते में अब 7 गोल्ड सहित कुल 27 पदक हो गए हैं। शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेडल टैली में छठे स्थान पर पहुंच गया है।

भारतीय खिलाड़ियों का लगातार बेहतरीन प्रदर्शन देश के खेल प्रेमियों के लिए गर्व का विषय बना हुआ है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...