अपना राज्य चुनें
Haridwar में बड़ा हादसा: गंगा में डूबने से Chandigarh के 4 कांवड़ियों की मौत, एक को बचाने में गई चारों
देश 6 11 hours ago

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास गंगा नदी में नहाने के दौरान Chandigarh के चार कांवड़ियों की डूबने से मौत हो गई।

एक को बचाने गए, चारों की चली गई जान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गंगा में नहाते समय एक युवक तेज बहाव में फंस गया। उसे बचाने के प्रयास में तीन अन्य साथी भी नदी में उतर गए, लेकिन गंगा की तेज धारा में चारों बह गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

16 से 18 वर्ष के थे सभी युवक

बताया जा रहा है कि सभी मृतक चंडीगढ़ के रहने वाले थे और कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार आए थे। उनकी उम्र करीब 16 से 18 वर्ष के बीच थी।

रेस्क्यू टीम ने बरामद किए शव

सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद चारों शव बरामद कर लिए गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

यह हादसा एक बार फिर गंगा में स्नान के दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता की याद दिलाता है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...