भारत ने डेंगू की रोकथाम की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। Drug Controller General of India (DCGI) ने Takeda Biopharmaceuticals India की Dengue Vaccine QDENGA को बाजार में उतारने की मंजूरी दे दी है। यह भारत में डेंगू से बचाव के लिए स्वीकृत पहली वैक्सीन है।
QDENGA वैक्सीन 4 से 60 वर्ष की आयु के लोगों के लिए स्वीकृत की गई है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे लगवाने से पहले यह जांच कराने की आवश्यकता नहीं होगी कि व्यक्ति पहले कभी डेंगू से संक्रमित हुआ है या नहीं। यानी जिन लोगों को पहले डेंगू हो चुका है और जिन्हें नहीं हुआ है, दोनों ही यह वैक्सीन लगवा सकते हैं।
Takeda के अनुसार, QDENGA को वर्ष 2022 से अब तक 43 देशों में मंजूरी मिल चुकी है। दुनिया भर में इसकी 3.2 करोड़ (32 मिलियन) से अधिक डोज वितरित की जा चुकी हैं।
Takeda के Intercontinental Markets प्रमुख Mahendra Nayak ने कहा कि भारत में इस वैक्सीन को मिली मंजूरी डेंगू की रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारत उन देशों में शामिल है जहां डेंगू का बोझ सबसे अधिक है और यहां वायरस के सभी चार Serotypes पाए जाते हैं।
कंपनी ने बताया कि वैक्सीन को मंजूरी 19 वैश्विक Clinical Trials के आंकड़ों के आधार पर दी गई है। इन ट्रायल्स के Phase-1, Phase-2 और Phase-3 में 28,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा भारत में हुए DEN-302 Phase-3 Clinical Trial के परिणामों को भी मंजूरी प्रक्रिया में शामिल किया गया।
Takeda के अनुसार, सात वर्षों के फॉलो-अप अध्ययन में पाया गया कि QDENGA डेंगू वायरस के सभी चार Serotypes से सुरक्षा देने के साथ-साथ डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को भी लंबे समय तक कम करती है।
Takeda के Medical Affairs प्रमुख Goh Choo Beng ने कहा कि वैक्सीन के साथ-साथ Mosquito Control, निगरानी, जनजागरूकता और अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय भी डेंगू की रोकथाम में अहम भूमिका निभाते रहेंगे।
खबरें और भी हैं...