अपना राज्य चुनें
संसद मार्च के बीच अभिजीत दीपके की हिरासत पर भ्रम, CJP ने बाद में किया दावा वापस
दिल्ली 10 2 days ago

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में संसद मार्च के दौरान सोमवार को दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और कुछ प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लिए जाने की खबरें सामने आईं।

पहले हिरासत का दावा, फिर आया अपडेट

CJP के सदस्य सौरभ दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि संगठन के सदस्य अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने एक नया अपडेट जारी करते हुए स्पष्ट किया कि अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में नहीं हैं।

प्रदर्शन जारी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

संसद मार्च को देखते हुए राजधानी के कई इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

फिलहाल CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन जारी है, जबकि प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...