अपना राज्य चुनें
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल
धर्म 3 5 hours ago

ओडिशा के पुरी में गुरुवार को आयोजित भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि लगभग 100 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के बाद प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया।

यह हादसा बड़ा डंडा (ग्रैंड रोड) पर हुआ, जहां भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों के दर्शन और रथ खींचने के लिए लाखों श्रद्धालु हल्की बारिश के बीच एकत्र हुए थे। अत्यधिक भीड़ के कारण कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भीड़ के दबाव में एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। उसे तत्काल पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, करीब 100 श्रद्धालुओं को चोटें आने या तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...