अपना राज्य चुनें
‘भोजपुरी बवाल’ 2 अगस्त से होगा शुरू, पवन सिंह से लेकर तेज प्रताप यादव तक कई बड़े चेहरे आएंगे नजर
मनोरंजन 3 14 hours ago

भोजपुरी मनोरंजन जगत का पहला सेलिब्रिटी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है। यह शो 2 अगस्त से JioHotstar और Colors पर प्रसारित होगा। मेकर्स का दावा है कि यह भोजपुरी इंडस्ट्री का अब तक का सबसे बड़ा और अलग अंदाज का रियलिटी शो होगा।

शो में भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े सितारे हिस्सा लेते नजर आएंगे। इनमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और राजद नेता तेज प्रताप यादव जैसे चर्चित नाम शामिल हैं।

मेकर्स के अनुसार, ‘भोजपुरी बवाल’ पारंपरिक रियलिटी शोज़ से अलग होगा। इसमें प्रतिभागी अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़े अनुभव, रिश्तों, विवादों और अब तक अनसुने किस्सों को दर्शकों के साथ साझा करेंगे। शो का उद्देश्य दर्शकों को भोजपुरी सितारों की जिंदगी का एक नया और अनदेखा पहलू दिखाना है।

शो की घोषणा के बाद से ही भोजपुरी दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि बड़े सितारों की मौजूदगी और अलग कॉन्सेप्ट के कारण यह शो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...