अपना राज्य चुनें
दिग्गज संगीतकार प्यारेलाल शर्मा की पत्नी सुनीला शर्मा का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर
मनोरंजन 6 2 days ago

हिंदी फिल्म संगीत के दिग्गज संगीतकार प्यारेलाल शर्मा की पत्नी सुनीला प्यारेलाल शर्मा का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 12 जुलाई को अपने परिवार के बीच अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार और करीबी लोग उन्हें प्यार से ‘अम्मा’ कहकर बुलाते थे।

सुनीला शर्मा के निधन की जानकारी सबसे पहले गायिका प्रियंका मित्रा ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने भावुक संदेश में बताया कि सुनीला शर्मा ने अपना पूरा जीवन सादगी, प्रेम और सेवा के साथ बिताया और वह हर उस व्यक्ति के लिए अपनापन और स्नेह का प्रतीक थीं, जो उन्हें जानता था।

परिवार के अनुसार, सुनीला शर्मा का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई के सांताक्रूज़ (पश्चिम) स्थित दत्तात्रेय रोड श्मशान घाट में किया जाएगा।

हालांकि सुनीला शर्मा फिल्मी दुनिया का सक्रिय हिस्सा नहीं थीं, लेकिन उन्होंने अपने पति प्यारेलाल शर्मा का हर कदम पर साथ निभाया। वह कई संगीत कार्यक्रमों और टेलीविजन शो में उनके साथ नजर आती थीं। उन्होंने ‘इंडियन आइडल 13’, ‘सा रे गा मा पा’ और ‘सुपरस्टार सिंगर’ जैसे लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शोज में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।

प्यारेलाल शर्मा भारतीय फिल्म संगीत के सबसे प्रतिष्ठित संगीतकारों में गिने जाते हैं। लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल की मशहूर जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को सैकड़ों यादगार और सुपरहिट गीत दिए हैं। इस लंबे सफर में सुनीला शर्मा हमेशा उनके मजबूत सहारे के रूप में साथ खड़ी रहीं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...