अपना राज्य चुनें
गाजियाबाद में 84 वर्षीय रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 2.20 करोड़ की साइबर ठगी
देश 10 2 days ago

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में साइबर अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां साइबर ठगों ने 84 वर्षीय रिटायर्ड बैंक मैनेजर और उनकी पत्नी को 12 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर करीब 2.20 करोड़ रुपये की ठगी कर ली।

फर्जी पुलिस, ईडी अधिकारी और जज बनकर किया डराने का खेल

आरोपियों ने वीडियो कॉल के जरिए खुद को पुलिस अधिकारी, प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी और यहां तक कि जज बताकर बुजुर्ग दंपति को डराया। ठगों ने फर्जी अदालत का माहौल तैयार किया और रोजाना 4 से 8 घंटे तक पूछताछ का नाटक किया।

जीवनभर की जमा पूंजी गंवाई

लगातार डर और मानसिक दबाव के कारण बुजुर्ग दंपति ने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी आरोपियों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने करीब 70 लाख रुपये उधार लेकर भी ठगों को भेज दिए।

डिजिटल अरेस्ट से रहें सतर्क

पुलिस और सरकारी एजेंसियां बार-बार स्पष्ट कर चुकी हैं कि ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती। यदि कोई व्यक्ति वीडियो कॉल पर खुद को पुलिस, सीबीआई, ईडी या किसी सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर पैसे मांगता है, तो यह साइबर ठगी हो सकती है। ऐसे मामलों में तुरंत कॉल काटें और स्थानीय पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...