लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर शो के होस्ट के रूप में वापसी करेंगे। बताया जा रहा है कि वह 21 सितंबर से नए सीजन की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार, सलमान खान इन दिनों निर्देशक वामसी पेडिपल्ली की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें अभिनेत्री नयनतारा भी नजर आएंगी। उनकी टीम फिल्म और ‘बिग बॉस 20’ के शेड्यूल को समन्वित करने में जुटी हुई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 20’ के लिए कंटेस्टेंट्स की शॉर्टलिस्टिंग और ऑडिशन प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। शो के निर्माताओं ने कई चर्चित टीवी हस्तियों से संपर्क किया है और शुरुआती स्तर पर बातचीत जारी है।
इस बार शो में कुछ रियलिटी शो प्रतिभागियों को भी शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही, दर्शकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए पुराने लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स की वापसी की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि, शो के फॉर्मेट और अंतिम कंटेस्टेंट सूची को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
गौरतलब है कि ‘बिग बॉस’ का भारतीय संस्करण वर्ष 2006 में शुरू हुआ था। शुरुआती सीजन को अरशद वारसी, शिल्पा शेट्टी और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों ने होस्ट किया, जबकि 2010 से सलमान खान इस शो का चेहरा बने हुए हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही निर्देशक अपूर्व लाखिया की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे, जिसमें वह कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।
खबरें और भी हैं...