भारतीय उद्योग जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। शेयर बाजार में लगातार जारी गिरावट के बीच भी देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी ने अपनी संपत्ति में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है। गुरुवार को उनकी नेटवर्थ में इतनी तेजी आई कि उन्होंने न सिर्फ 100 अरब डॉलर क्लब में दोबारा एंट्री की, बल्कि माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ दिया। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडानी की नेटवर्थ में एक ही दिन में 7.16 अरब डॉलर (करीब ₹59,000 करोड़) की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही उनकी कुल संपत्ति बढ़कर 106 अरब डॉलर (करीब 10 लाख करोड़ रुपये) पहुंच गई। इस तेजी के बाद वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस साल यानी 2026 में गौतम अडानी की नेटवर्थ में कुल 21.4 अरब डॉलर (करीब ₹2 लाख करोड़ से ज्यादा) की बढ़ोतरी हुई है। यह तेजी दिखाती है कि अडानी ग्रुप के शेयरों और बिजनेस में निवेशकों का भरोसा बना हुआ है।
खबरें और भी हैं...