अपना राज्य चुनें
ललित मोदी फोटो से इमेज बनाने वाला ‘3 STUMPS’ मास्टरमाइंड बेनकाब
रायपुर 2 5 hours ago

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने सट्टेबाजी गिरोह के मास्टर माइंड बाबू खेमानी को गिरफ्तार किया है। बाबू खेमामी ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में अपनी पहचान बनाई थी. उसके सट्टा कारोबार में उसके 60 से ज्यादा रिश्तेदार भी शामिल थे. यह लोग इस सट्टेबाजी का कारोबार मुंबई और दुबई से ऑपरेट कर रहे थे. बाबू खेमानी कई सेलिब्रिटी के साथ अपने फोटो क्लिक करवाता था ओर जिसके बाद उसका उपयोग लोगों के बीच अपनी अलग पैठ बनाने के लिए करता था। बाबू खेमानी ने हाल ही में पूर्व IPL कमिश्नर और भगोड़े ललित मोदी के साथ सोशल मीडिया में अपनी फोटो शेयर की थी. जानकारी के अनुसार, अपनी दुबई यात्रा में उसने ललित मोदी से मुलाकात की थी. इस मुलाकात की फोटो का उपयोग वह हाई प्रोफाइल लोगों को प्रभावित करने के लिए करता था. बाबू खेमानी ‘3 STUMPS’ नामक सट्टा प्लेटफॉर्म का मालिक और मास्टरमाइंड है।