अपना राज्य चुनें
आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी !
ताजा खबरें 11 5 days ago

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को जून के महीने में आयरलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना जा सकता है। वैभव सूर्यवंशी को भारत के लिए अगर डेब्यू मिलता है तो वह अपने देश की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे युवा प्लेयर बन जाएंगे। इतना ही नहीं, डेब्यू करते ही वैभव महान सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर देंगे।

अंडर-19 विश्व और यूथ क्रिकेट में अपने तूफानी बैटिंग से तहलका मचाने वाले वैभव को इंग्लैंड दौरे से पहले टीम मैनेजमेंट आयरलैंड दौरे पर मौका दे सकते हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ताओं ने कई खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके नाम को शॉर्टलिस्ट किया है।

दरअसल, भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की है कि वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड दौरे के लिए दावेदारों में शामिल हैं, और चयनकर्ताओं ने कई अन्य खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके नाम को भी शॉर्टलिस्ट किया है।

बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की होने वाली दो मैचों की टी20आई सीरीज का पहला 26 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा। दूसरा टी20आई मैच 28 जून को खेला जाना है।

ऐसे में माना जा रहा है कि राष्ट्रीय चयनकर्ता वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने के लिए और इंतजार करने के मूड में नहीं हैं। हालांकि, वे उन्हें किसी थोड़ी कमजोर टीम के खिलाफ मौका देने पर विचार कर रहे हैं।

अगर सूर्यवंशी का शानदार रन बनाने का सिलसिला इसी तरह जारी रहता है, तो चयन समिति उन्हें आगामी आयरलैंड सीरीज के साथ-साथ इस साल के अंत में होने वाले ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए भी चुन सकती है। हाल ही में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईपीएल के एक मैच के दौरान वैभव से मुलाकात भी की थी।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...