इंदौर से गोवा घूमने गए 21 वर्षीय बीबीए छात्र ईशान बड़गुजर की अंजुना बीच स्थित एक विला में पार्टी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ईशान अपने छह दोस्तों के साथ गोवा ट्रिप पर गया था, जहां शुक्रवार रात पार्टी के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह गिर पड़ा।
दोस्तों ने तुरंत उसे पास के मेडिकल सेंटर और फिर गोवा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच में पार्टी के दौरान शराब और ड्रग्स के सेवन की बात सामने आई है, जिससे ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने साफ किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का असली कारण सामने आएगा।
Journey of death from Indore to Goa: Student dies at villa party
खबरें और भी हैं...