अपना राज्य चुनें
‘होली में हुजूर वेतन दिलवा दें’ बिहार विधानसभा में BJP विधायक
देश 24 2 months ago

बिहार में BJP विधायक प्रमोद कुमार ने सदन में विधानसभा स्पीकर के सामने हाथ जोड़कर विनती की है. उन्होंने ग्राम कचहरी में कार्यरत न्याय मित्रों का वेतन दिए जाने की मांग की है. दरअसल सदन में अपने संबोधन के दौरान बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि पूरे राज्य पैमाने पर पंचायती राज विभाग के मा ध्यम से 8463 ग्राम कचहरी स्थित हैं. जिसमें न्याय मित्र और न्याय सचिव कार्यरत हैं. उन्होंने आगे कहा कि इसमें 7623 पद स्वीकृत हैं. इन न्याय मित्रों और सचिवों का वेतन बकाया है. इसलिए राष्ट्रीय त्यौहार ‘होली’ आने वाली है. इसलिए हाथ जोड़कर विनती है कि कम से कम ‘होली में हुजूर वेतन दिवा दिया जाए’. जिस पर स्पीकर ने कहा कि सरकार ने ग्रहण कर लिया है.

In Bihar, BJP MLA Pramod Kumar has requested the Assembly Speaker with folded hands in the House.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...