अपना राज्य चुनें
पटना में खुले में टॉयलेट किया या गुटखा खाकर थूका तो पड़ेगा ₹500 का जुर्माना
देश 23 3 months ago

बिहार की राजधानी पटना में अब खुले में पेशाब करने वाले और पान गुटखा खाकर सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वालों की अब खैर नहीं होगी. ऐसे लोगों के खिलाफ पटना नगर निगम सख्ती बरतेगा. दरअसल, पटना नगर निगम ने शहर को स्वच्छ बनाए रखने की दिशा में सख्त निर्णय लिया है. खुले में पेशाब करने वालों, पान, गुटका का सेवन कर सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वालों को नगर शत्रु घोषित किया जाएगा. उनकी तस्वीर शहर में स्थापित वैरिएबल मैसेज डिस्प्ले स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी, ताकि उनकी जगहंसाई हो. पटना नगर निगम के मुताबिक ऐसा करने वालों से 500 रुपये जुर्माना भी वसूला जाएगा.

In Patna, the capital of Bihar, those who urinate in the open or spit in public after consuming paan or gutkha will no longer be spared. The Patna Municipal Corporation will take strict action against such individuals.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...