अपना राज्य चुनें
द ग्रेट खली की ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा — मामला गर्म!
स्पोर्ट्स 56 4 months ago

WWE चैंपियन रहे अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त रेसलर दलीप सिंह राणा और उर्फ़ द ग्रेट खली इन दिनों अपने ही जिले में जमीनी विवाद से फंसे हुए हैं. इस बात का खुलासा तब हुआ जब ग्रेट खली कुछ लोगों के साथ जिला मुख्यालय नाहन में DC सिरमौर प्रियंका वर्मा से मिलने पहुंचे.

DC से मिलने के बाद दलीप सिंह राणा ने पत्रकारों से बातचीत की और जमीनी विवाद से जुड़े मामले पर पांवटा साहिब के तहसीलदार रिषभ शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए, हालांकि आरोपों के तुरंत बाद तहसीलदार ने पत्रकार वार्ता कर तमाम आरोपों के जवाब दिए और आरोपों को बेबुनियाद बताया.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...