अपना राज्य चुनें
ग्वालियर न्यूज़ : सीक्रेट कैमरे से ब्लैकमेलिंग, 3 गिरफ्तार
देश 51 8 months ago

ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के एक होटल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। होटल के कमरे में सीक्रेट कैमरा लगाकर एक लड़के-लड़की का अश्लील वीडियो बनाया गया और उसके आधार पर लड़के को ब्लैकमेल करके ₹1 लाख की डिमांड की गई।

केस का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित ने डर के चलते आरोपी को ₹5,000 ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड लड़की की सहेली सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया कि पीड़ित अपनी महिला मित्र के साथ होटल विराट के कमरे में रुका था। उसके दोस्त की एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट सहेली ने पहले से ही प्लान बनाकर रूम बुक किया था। कमरे में हिडन कैमरा फिट किया गया था जिसकी पूरी एक्टिविटी रिकॉर्ड हो गई। बाद में आरोपी ने वीडियो भेज कर पीड़िता को बदनाम करने की धमकी दी और ₹1 लाख की फिरौती मांगी।

धमकियां और बढ़ती मांग से परेशान पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपी की पहचान की और उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस जांच में पता चला कि मास्टरमाइंड इंजीनियरिंग स्टूडेंट लड़की थी, जिसने अपनी सहेली और दो दोस्तों के साथ मिलकर पूरा प्लान बनाया था। उनका मुख्य मकसद पीड़िता को ब्लैकमेल करके पैसे लेना था। पुलिस ने आरोपियों के पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कैमरा भी जब्त किया है और अब ये भी जांच हो रही है कि क्या अनहोनी हो रही है और ऐसे मामले ब्लैकमेलिंग के हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...