तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के एक विमान को तकनीकी समस्या के कारण रविवार शाम चेन्नई भेजा गया. जानकारी के अनुसार इस फ्लाइट में पांच सांसद भी मौजूद थे. केसी वेणुगोपाल, कोडिक्कुनिल सुरेश, अडूर प्रकाश, के. राधाकृष्णन और रॉबर्ट ब्रूस इस विमान से दिल्ली जा रहे थे. एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘10 अगस्त को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एआई2455 के चालक दल ने संदिग्ध तकनीकी दिक्कत और खराब मौसम के कारण विमान को एहतियातन चेन्नई की ओर मोड़ दिया.”
खबरें और भी हैं...