उत्तर प्रदेश के बरेली के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को असामयिक निधन हो गया. जानकारी के अनुसार, यह हृदयविदारक घटना उस समय हुई जब वे बरेली सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा ले रहे थे. बैठक के दौरान ही उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे वहां हड़कंप मच गया.
CM योगी आदित्यनाथ ने फरीदपुर (बरेली) से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए लिखा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को इस अपार और अथाह दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें.
खबरें और भी हैं...