अपना राज्य चुनें
‘तू मुझे पसंद नहीं, मना किया था फिर क्यों आई…’ नई दुल्हन को पति ने गर्म चाकू से बुरी तरह
लाइफस्टाइल 64 8 months ago

‘तू मुझे पसंद नहीं, मना किया था फिर क्यों आई…’ नई दुल्हन को पति ने गर्म चाकू से बुरी तरह दागा

मध्य प्रदेश के खरगोन से दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर मेनगांव थाना क्षेत्र के अवरकच्छ की 23 साल की बेटी खशबू पिपलिया अपने पति दिलीप की हैवानियत की शिकार हो गई. दरअसल खुशबू की शादी 2 फरवरी 2025 को बड़वानी जिले के अंजड़ निवासी दिलीप पिपलिया के साथ हुई थी. दिलीप को शुरुआत से ही खुशबू पसंद नहीं थी इसलिए रविवार को वह उसके प्रति हैवान बन गया. उसने गैस चूल्हे पर चाकू को गर्म कर खुशबू को हाथ, पैर, पीठ सहित होठों पर कई जगह दाग दिया.

कमरे में बंद कर गर्म चाकू से दागने के बाद उसने खुशबू से मारपीट भी की. नवविवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही नापसंद होने और दहेज की मांग को लेकर दिलीप मारपीट करता था. उसने बताया कि बीती रात को मेरे पति ने नशे में मुझे मारा. पहले लातों से मारा, इसके बाद घसीट कर किचन में ले गए और फिर दरवाजे बंद करके मेरे हाथ पैर बांध दिए. सिर पर उसने कट्टा अड़ाकर गर्म चाकू से जगह-जगह दाग दिया. वो कह रहा था कुछ नहीं बस तू मुझे पसंद नहीं है, तुमको मना किया था फिर क्यों आ गई. मेरे मां-बाप ने मेरी मर्जी के खिलाफ शादी की थी.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...